16 मई 2015 - 12:37
 यमनवासियों का ख़ून बहाने के लिए तैयारः सिपाहे शाम

एक आतंकवादी गुट ने यमनवासियों के जनसंहार की घोषणा की है।

एक आतंकवादी गुट ने यमनवासियों के जनसंहार की घोषणा की है।
आतंकवादी गुट सिपाहे शाम ने घोषणा की है कि वह यमन की जनता का नरसंहार करने के लिए तैयार है। सऊदी अरब की अर्रसद वेबसाइट के अनुसार सिपाहे शाम नामक गुट ने अपने ट्वीटर पर यह घोषणा की है कि सऊदी अरब जैसे इस्लामी देश की सहायता के लिए वह यमन की जनता का ख़ून बहाने के लिए तैयार है।  इस आतंकवादी गुट का कहना है कि सऊदी अरब जैसे इस्लामी देश की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। सिपाहे शाम गुट का कहना है कि उसने सऊदी अरब की सहायता के उद्देश्य से अपने 2000 लड़ाकों को तैयार कर लिया है।  सिपाहे शाम नामक आतंकवादी गुट ने देशों से अनुरोध किया है कि वे यमन के विरुद्ध युद्ध में सऊदी अरब का ही साथ दें।